Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कुसमुण्डा GM गेट में धरना पर बैठी गोमती, भीतर से ताला बन्द किए अधिकारी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

कुसमुण्डा GM गेट में धरना पर बैठी गोमती, भीतर से ताला बन्द किए अधिकारी

Admin
Last updated: 21/07/2025 10:09 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 तीन दिन तक गेट पर तालाबंदी धरना की दी है चेतावनी

- Advertisement -

      कोरबा। एसईसीएल की कुसमुण्डा परियोजना से प्रभावित भूविस्थापितों के द्वारा प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कटघरे में खड़ा कर दिया गया है। पिछले दिनों महिलाओं के द्वारा GM दफ्तर के भीतर अर्धनग्न प्रदर्शन किए जाने के बाद से जहां SECL अधिकारी सहमे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ आज से भूविस्थापित परिवार की गोमती केवट पति विजय केवट ने भी मोर्चा खोल दिया है।

      - Advertisement -

      पिछले दिनों आवेदन देकर निराकरण करने की मांग करने वाली गोमती ने 3 दिन के लिए गेट पर धरना देने का ऐलान किया था। उसे गेट से उठाने के लिए पुलिस के अधिकारी, SECL के अधिकारी पहुंचे थे लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। अभी समाचार लिखे जाने तक रात 10 बजे भी वह गेट पर बैठी हुई है।

      सुबह 11 से वह यहां डटी है। उसके साथ विस्थापित परिवार के दो अन्य वृद्ध भी बैठे हुए हैं। स्थानीय भूविस्थापितों के द्वारा अधिकारियों के साथ इस मसले को लेकर वार्ता में सहयोग किया जा रहा है।
      0 सौंपा गया है यह मांगपत्र, अधिकारियों पर FIR की भी मांग

      मुख्य महाप्रबंधक कुसमुण्डा क्षेत्र को अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं खदान में कोल उत्पादन ठप्प करने, जी.एम. ऑफिस के सामने मेनगेट ताला बन्दी एवं धरना प्रदर्शन के सम्बंध में पिछले दिनों ज्ञापन दिया गया था। गोमती ने बताया कि वे सभी विगत 22 वर्षों से भूमि के एवज में मिलने वाले रोजगार के लिये प्रयासरत हैं, लेकिन कुसमुण्डा क्षेत्र द्वारा बार-बार गुमराह व झुठा आश्वासन दिया जा रहा है, जिससे हम मानसिक एवं आर्थिक स्थिति से त्रस्त हो चुके हैं।

      हम लोग एस.ई.सी.एल. कार्यालय में जानकारी के लिए जाते हैं तो कुछ नहीं बताया जाता हैं न ही सूचना के अधिकार का जवाब नहीं मिलता हैं, भू-विस्थापितों के साथ अधिकारी गुंडा-गर्दी एवं अफसरशाही से पेश आते हैं, जबकि हम सूचना देकर हड़ताल पर बैठते हैं तो भी हमें जबरदस्ती जेल भेज दिया गया था। भू-विस्थापित अपना अधिकार माँगने के लिए जायेंगे तो क्या जेल भेजने का नियम हैं?
      अभी दिनांक 21.07.2025, 22.07.2025, 23.07.2025 में हम समस्त बेरोजगारों को रोजगार नहीं देने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं खदान उत्पादन ठप्प किया जायेगा, जिसकी समस्त जवाबदारी एस.ई.सी.एल. कुसमुण्डा मुख्य महाप्रबंधक सचिन ताना जी पाटिल एवं क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक विरेन्द्र कुमार और सेफ्टी अधिकारी भास्कर अधिकारियों का होगा जिसके द्वारा हम लोगों को झुठा आश्वासन दिया जा रहा हैं और हमारे साथ धोखा-धड़ी, अत्याचार एवं हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं :-

      1. हम हड़ताल पे हड़ताल, आवेदन पे आवेदन तारीख पे तारीख करते-करते परेशान हो चुके हैं हम लोगों का पुरा परिवार मानसिक तनाव से जुझ रहे हैं और रोड पर आ गये हैं।
      2. हमें भी पीड़ा हैं कि भारत सरकार का नुकसान हो रहा जो कि पूरे देश का नुकसान हो रहा हैं नुकसान होने का सम्पुर्ण जवाबदारी एस.ई.सी.एल. भ्रष्ट अधिकारी हैं।
      3. हम तो देश के हित के लिए अपने खुन, पसीने से कमाये हुए जमीन को दिये हैं, अभी तो हमे एक बार जेल भेजा गया हैं, लेकिन हम अपने अधिकार के लिए बार-बार जेल जाने के लिए तैयार हैं जब तक हमारा अधिकार न मिल जाये।

      यदि इसके उपरांत हमें हड़ताल के दौरान हमारे साथ कुछ घटना घटित होता हैं तो सम्पूर्ण जवाबदारी एस.ई.सी.एल. कुसमुण्डा मुख्य महाप्रबंधक सचिन ताना जी पाटिल और सेफ्टी अधिकारी भास्कर, चण्डी कुमार यादव एवं ए.डी. टण्डन का होगा जिसका थाने में एफ.आई.आर. होना चाहिए क्योंकि हमारे भूमि में फर्जीवाड़ा किया गया हैं।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article पसान रेंज में एक और घोटाले की स्क्रिप्ट लिखी जा रही,पौधारोपण- खाद आपूर्ति में फिर भ्रष्टाचार कर करोड़ों दबाने की साजिश
              Next Article पुत्र मोह में भूपेश ने पूरी कांग्रेस को झोंका,प्रदेश की जनता बहकावे में नहीं आने वाली : लखन
              कोरबा में रेलवे की हठधर्मिता: चरणबद्ध आंदोलन का आगाज, कलेक्टर से मांगा सहयोग
              16/04/2026
              KORBA: वार्ड-5 में लगा कैम्प,200 से अधिक का हुआ kyc
              16/04/2026
              KORBA:हादसे के पहले कट चुका था केक,कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर जवाब
              16/04/2026
              KORBA:जपं उपाध्यक्ष जाखड़ पर बलात्कार व हत्या के गुनाह में शामिल होने का आरोप,जाखड़ ने कहा-हारे हुए लोगों की साजिश…
              16/04/2026
              SECL में बड़ा तबादला:47 अधिकारी बदले गए,देखें कौन कहाँ भेजा गया
              15/04/2026
              CBSE 10वीं में Physics Wallah के छात्रों ने रचा इतिहास
              15/04/2026
              KORBA:ग्रामीणों ने खूँटा गाड़ा,अनिश्चितकालीन धरना शुरू, खदान के समीप डटे
              15/04/2026
              हादसे का शोक और जन्मदिन का केक, उद्योग मंत्री केक काटकर मनाते रहे जन्मदिन,कांग्रेस ने हाथों-हाथ लिया
              15/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?