सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में घटित एक सनसनीखेज घटनाक्रम में दिनदहाड़े गोली मारकर युवती की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह बाइक सवार 2 युवक पूर्णिमा चौहान 25 वर्ष के घर पहुंचे। एक आरोपी बंदूक लेकर अंदर घुसा और दूसरा बाहर खड़ा रहा। परिवार वालों से युवती के बारे में पूछताछ के दौरान पूर्णिमा बाहर निकली। युवक ने उसे देखते ही 3 राउंड गोली चलाई। गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगी। फायरिंग के बाद दोनों मौके से भाग निकले।
दरअसल, पूर्णिमा चौहान पिछले 4 साल से पंजाब की स्वामिनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सवार 2 युवक उसके घर पहुंचे। एक अंदर जाकर पूर्णिमा के बारे में पूछने लगा। जैसे ही पूर्णिमा बाहर निकली, उस पर 3 राउंड फायरिंग कर दी गई। गोली पूर्णिमा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों से बाहर आए तो उन्होंने पूर्णिमा को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।
सक्ती:घर में घुसकर युवती की हत्या,दिन दहाड़े फायरिंग







