कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम रजगामार के ओमपुर स्टेडियम में पौधा रोपण कर संरक्षण की शपथ ली गईं। इस अवसर पर उपसरपंच श्रीमती पूनम चौरसिया, वार्ड क्रमांक 15 की पंच श्रीमती पुष्पा सिंह मरावी, श्रीमती शारदा बाई उइके, वार्ड क्रमांक 09 के पंच व एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अज्ञात यादव, भाजपा कुदमुरा मंडल के महामंत्री कौशल चौरसिया, वार्ड क्रमांक 8 की पंच श्रीमती राधा नेताम ,मुकेश नेताम व अन्य ग्रामीणजनों ने संकल्प लिया की इन पौधों की रक्षा हमें करना है। इन वृक्षों के कारण ही पर्यावरण में शुद्धता होती है और शुद्ध हवा ही हमारी जीवन दायनी है।
पर्यावरण दिवस पर रजगामार में पौधारोपण






