Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: …तो कोरबा में जल्द दूसरा बड़ा काण्ड होगा, इसकी शुरुआत राताखार से होगी….! देखें video
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

…तो कोरबा में जल्द दूसरा बड़ा काण्ड होगा, इसकी शुरुआत राताखार से होगी….! देखें video

Admin
Last updated: 21/05/2026 9:26 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

👉🏻 री-एक्शन में कबाड़ी का तिमंजिला अवैध मकान तोड़ने पर भड़के पार्षद चंदेल
👉🏻 दो माह पहले अधूरी छोड़ी कार्रवाई को निगम ने सुरक्षा साए में दिया अंजाम

- Advertisement -

    कोरबा। जिले में अवैध कबाड़ के अवैध कारोबार में संलिप्त रहने के साथ-साथ सरकारी लोहा पुल की भी चोरी कर उसे बेचने-खरीदने के मामले में पुलिस व प्रशासन की रडार में आए नामचीन कबाड़ी मुकेश साहू उर्फ़ बरबटी पर पुलिस व प्रशासन ने री-एक्शन लिया। दो माह पहले अधूरी छोड़ी गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को आज पूरी तरह से अंजाम दिया गया। इससे पहले 15 दिन की मोहलत मुकेश साहू के परिजनों को दी गई थी लेकिन दो माह का लंबा समय बीत गया, अवैध कब्जा में निर्मित अवैध मकान को खाली नहीं किया गया जिसके बाद आज पुलिस सुरक्षा के साए में निगम व जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया।
    कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से गुरुवार को अतिक्रमण व अवैध कब्जा ढहाया।
    बड़े ही गोपनीय तरीके से इस पूरी कार्रवाई को पिछली बार की तरह अंजाम दिया गया। कानों कान किसी को इस बात की भनक तक नहीं लग सकी कि राताखार में कुछ बड़ा होने वाला है। पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में करीब 150 महिला-पुरुष बल पहुंचा। नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त के साथ-साथ कोरबा जोन प्रभारी डिप्टी कलेक्टर नीरज कौशिक की अगुवाई में प्रशासनिक अमला यहां करवाई करने पहुंचा। टीम को रोकने के लिए कुछ कोशिशें भी रास्ते में की गई जिन्हें विफल किया गया। हालांकि इस पूरी कार्रवाई को लेकर मुकेश साहू के माता-पिता व अन्य परिजन की आंखें छलक पड़ी और उन्होंने अपनी बातें हर तरह से रखने की कोशिश की किंतु प्रशासनिक कार्रवाई में सख्ती दिखाई गई। चूंकि मुकेश साहू अपने अवैध गतिविधियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा था, जिला और पुलिस प्रशासन की तमाम हिदायतों को दरकिनार कर पुलिस अधिकारियों पर ही हावी होते हुए अपना एकछत्र राज कायम करने की जुगत में लगा ही रहा/सिंडिकेट बनाने की भी कोशिश की गई। पुलिस और प्रशासन की छवि भी उसकी हरकतों के कारण खराब होती रही जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ सरकार की मंशानुरूप अवैध कारोबार में संलिप्त कबाड़ी के अवैध मकान को पूर्ण रूप से ढहाए जाने के निर्णय को आज अंजाम दिया।
    👉🏻 पार्षद रवि चंदेल ने किया पुरजोर विरोध

    - Advertisement -

      चूंकि कांग्रेस पार्षद रवि सिंह चंदेल राताखार वार्ड के चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं और मुकेश साहू व उनके परिवार भी वोटर के रूप में अपनी भूमिका निभाते आए हैं। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पिछले बार भी रवि सिंह चंदेल ने सामने आकर कार्रवाई को गलत करार दिया था। उनके हस्तक्षेप पर 15 दिन का समय परिवार को देते हुए कार्रवाई को रोक दिया गया। आज पुनः जब टीम यहां पहुंची तो रवि सिंह चंदेल ने तमाम तरह की बातों का हवाला देते हुए कार्रवाई को गलत ठहराया लेकिन वह बातों ही बातों में ऐसा कुछ कह गए कि इसके मायने शहर में तलाशे जा रहे हैं। पार्षद श्री चंदेल ने कहा कि राताखार के जितने भी बेजा कब्जा में निवासी हैं, धीरे-धीरे उन्हें पूरी तरह से हटाने का षड्यंत्र है। यह भाजपा का षड्यंत्र है, कारण है कि जब इतने बड़े-बड़े लोगों को हटा सकते हैं तो कल तुम्हें भी हटाएंगे। आज हमारे राताखार के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। हम पुरजोर विरोध कर रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हैं। पार्षद ने कहा- मानते हैं कि मुकेश साहू ने गलती किया होगा। कबाड़ी का काम करता है, खरीदी-बिक्री किया, जो भी किया, आप मुकेश साहू को सजा दीजिये। आप उसके बूढ़े मां-बाप को,बच्चों को घर से बाहर कर रहे हैं? किस कानून में लिखा है कि बूढ़े मां-बाप को घर से बाहर कर दो। जो जुर्म किया है,उसको उसकी सजा दो। यदि इसी तरह से प्रशासनिक गुंडागर्दी चलती रही तो बहुत ही जल्द कोरबा में सेकेंड बड़ा कांड होगा और जो राताखार से शुरू होगा..! इसकी पूरी जवाबदारी यहां के प्रशासनिक अधिकारी और नेताओं की होगी। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि 15 दिन का समय दिया गया था, हाई कोर्ट में पिटीशन लगाया गया है जिस पर स्टे मिलने वाला है कि इसके पहले ही हटाने की कार्रवाई की गई है। ट्रिपल इंजन की सरकार सबको डराने का काम कर रही है।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article BALCO Inaugurates Black Maize: A Fine Dining Experience Powered by Women of Project Unnatti
              BALCO Inaugurates Black Maize: A Fine Dining Experience Powered by Women of Project Unnatti
              21/05/2026
              बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल
              21/05/2026
              NSUI ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन
              21/05/2026
              कुसमुंडा में भेदभाव: समर कैंप सिर्फ अफसरों और कर्मचारियों के बच्चों के लिए! बाकी तो सिर्फ झेलने के लिए…..
              21/05/2026
              शोक:पत्रकार शेख असलम को पुत्री शोक
              21/05/2026
              KORBA:शहर में पानी-बिजली की समस्या, बढ़ता आक्रोश,निर्देश हवा-हवाई
              21/05/2026
              KORBA:पेट्रोल पंप पर बवाल,6 हजार का डीजल डिब्बे में जबरन ले गया, लौटाने के विवाद में आधी रात मारपीट
              21/05/2026
              KORBA: 1 किमी तार काट ले गए चोर,13 खम्भे क्षतिग्रस्त किया
              20/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?