कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव का 24 एवं 25 मई 2026 को कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री सिंहदेव अंबिकापुर से प्रस्थान कर कोरबा जिले के बुका, कटघोरा, बालको, दर्री, पाली-तानाखार एवं अन्य क्षेत्रों में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करेंगे।
दौरे के दौरान श्री सिंहदेव विस्थापित आदिवासी हसदेव जलाशय संघर्ष समिति द्वारा आयोजित “जल-जंगल-जमीन पर आदिवासी अधिकारों की रक्षा हेतु राज्य स्तरीय महासम्मेलन” में भी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के निवास पहुंचकर आत्मीय भेंट-मुलाकात एवं संगठनात्मक चर्चा करेंगे।
25 मई को भी श्री सिंहदेव का कार्यक्रम जिले के विभिन्न मंडलों एवं ब्लॉकों में जारी रहेगा, जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे। रात्रि विश्राम उपरांत वे पुनः अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
24 व 25 मई को TS सिंहदेव कोरबा जिला प्रवास पर







