👉🏻 शिकायतों को लेकर उलझे हैं दोनों शिक्षक व बीआरसी
कोरबा। प्रार्थी मुकुन्द केशव उपाध्याय पिता स्व. सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय उम्र 50 वर्ष निवासी म. नं. 90/2/2 साई वाटिका कालोनी खरमोरा कोरबा का निवासी है। माध्यमिक शाला आमापाली,ब्लॉक कोरबा में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उसने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 22 अगस्त।2026 को शाम लगभग 5:30 बजे अंधरीकछार स्कूल (बी आर सी भवन ) के सामने ओम प्रकाश के द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है।
मुकुन्द केशव ने बताया कि ओम प्रकाश बघेल व्याख्याता हाई स्कूल बड़मार विकासखंड करतला द्वारा उसके विरूध्द लगभग 20 वर्षो से बार-बार झूठा शिकायत शिक्षा विभाग में किया जा रहा है तथा मानसिक परेशान किया जा रहा है। घटना दिनांक 22.08.2026 को शाम 5:30 बजे अंधरीकछार में शिक्षक संघ का मीटिंग रखा गया था। मीटिंग खत्म होने के बाद ओम प्रकाश बघेल उसके पास आया और उसे देखकर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। बहस की स्थिति को देखकर बचाव के लिए उपस्थित अनिल रात्रे एवं अन्य शिक्षक आए जिसके बाद अनिल रात्रे को भी गाली गलौच करते हुए उसको भी जान से मारने की धमकी देने लगा। बहुत समय तक गाली गलौच एवं मारने की धमकी देता रहा। इस घटना से वे दोनों मानसिक रूप से परेशान हो गये। मुकुंद ने बताया कि वह एक दिव्यांग व्यक्ति है व इस पूरे घटना से बहुत आहत हुआ है। मुकुन्द केशव उपाध्याय की रिपोर्ट पर ओम प्रकाश बघेल के विरुद्ध धारा 296, 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है
।






