Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:भाँचा बहू vs भतीजा,उपसरपंच बनने चुनावी टक्कर
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:भाँचा बहू vs भतीजा,उपसरपंच बनने चुनावी टक्कर

Admin
Last updated: 30/05/2026 11:40 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 सलिहाभांठा में महामुकाबला,अनुभव को मिलेगा साथ या नवाचारी सोच को मिलेगा मतदाताओं का आशीर्वाद,जानें चुनावी समीकरण ….

- Advertisement -

    कोरबा । त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के अंतर्गत सोमवार 1 जून को करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में भी सरपंच के एक साल से रिक्त पदों पर मतदान होगा। सलिहाभांठा का पंचायत उप चुनाव इस बार कई मायनों में दिलचस्प है ,जिसमें न केवल पंचायत वरन समूचे जनपद क्षेत्र की निगाहें टिकी होंगी । चुनावी मैदान में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के भाँचा बहू व भतीजे के बीच सीधे मुकाबला होगा। वहीं ऐसा पहली बार है कि मुख्य ग्राम पंचायत सलिहाभांठा से इस बार एक भी दावेदारी नहीं आई। आइए जानते हैं चुनाव की खासियत 👇

    - Advertisement -

      👉2 पंचवर्षीय कार्यकाल के बाद आई थी बदलाव की बयार ,युवा सरपंच नवरंगलाल का चुनाव के 3 माह बाद ही छोड़ गए साथ ,एक साल से कार्यवाहक सरपंच

      गौरतलब है कि ग्राम पंचायत सलिहाभांठा पूर्व सांसद दिवंगत डॉ.बंशीलाल महतो का गृह ग्राम व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का गृह ग्राम पंचायत है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत फरवरी – मार्च 2025 में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ था। इस चुनाव से पूर्व प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की भाँचा बहू प्रभा राम प्रसाद कंवर सरपंच थी तो इससे पूर्व कार्यकाल में उनके भांजा राम प्रसाद कंवर सरपंच थे। दो पंचवर्षीय कार्यकाल तक पूर्व गृहमंत्री के भांजा परिवार के पास पंचायत के सत्ता की कुर्सी थी। रामप्रसाद कंवर व उनकी पत्नी प्रभा देवी कंवर ने पंचायत के चहुमुंखी विकास के लक्ष्य के साथ काम किया । कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां रहीं तो सलिहाभांठा व आश्रित गांव बंधवाभांठा में स्थानीय बुनियादी आवश्यकताएं ,कुछ विकास कार्य के ख्वाब अधूरे रह गए थे । बदलाव के बयार के बीच 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा प्रत्याशी नवरंगलाल कंवर पर मतदाताओं ने विश्वास जताया और नवरंग सरपंच चुनाव में विजयी हुए । गांव के विकास की चाबी नवरंगलाल को मिली ही थी कि 3 माह उपरांत ही उनका आकस्मिक निधन हो गया। निधन से परिजन समेत पूरे पंचायतवासी स्तब्ध रह गए। ख्वाब अधूरे रह गए। इस गमगीन बेला में पंचों की निगाहें पंचायत के विकास कार्यों पर असर न पड़े इस लिहाज से पुनः रामप्रसाद पर जा टिकी । उपचुनाव तक सर्वसम्मति से कार्यवाहक सरपंच की बागड़ोर रामप्रसाद कंवर के हाथों में सौंप दी।

      👉अब ननकीराम कंवर के भांचा बहू व भतीजे के बीच सीधा मुकाबला

      त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव 2026 के तहत 1 जून को ग्राम पंचायत सलिहाभांठा के सरपंच के रिक्त पद पर निर्वाचन आयोग को चुनाव संपन्न कराना है । इस बार भी चुनावी मैदान में पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की भांजा बहु प्रभा देवी रामप्रसाद कंवर उतरीं हैं लेकिन इस बार उनका सामना ननकीराम कंवर के ही सगे भतीजे विजय कंवर से है ,जो पंचायत के सर्वांगीण विकास के वादों के साथ मतदाताओं का आशीर्वाद लेने सरपंच प्रत्याशी के पद पर उतरे हैं।

      👉पहली बार मुख्य पंचायत से कोई प्रत्याशी नहीं

      ग्राम पंचायत सलिहाभांठा के सरपंच पद के चुनाव में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि मुख्य पंचायत सलिहाभांठा जहां 60 फीसदी मतदाता हैं वहाँ से एक भी दावेदारी नहीं आई। सलिहाभांठा ने इस बार शेष बचे कार्यकाल में पंचायत के नेतृत्व की जिम्मेदारी आश्रित ग्राम बंधवाभांठा को ही दे दी ।वैसे पंचायतवासियों ने निर्वाचन की नौबत न आने की उम्मीद जताई थी पर बंधवाभांठा में पहली बार एकता नहीं दिखी और चुनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

      👉1456 मतदाता तय करेंगे भाग्य ,सलिहाभांठा तय करेगा भाग्य

      ग्राम पंचायत सलिहाभांठा में सरपंच पद के चुनाव के लिए 1 जून को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। दोनों गांव में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहाँ कुल 1456 मतदाता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे । इनमें 745 पुरुष एवं 711 महिला मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में 60 फीसदी मतदाता मुख्य ग्राम सलिहाभांठा से ही है,लिहाजा जिस प्रत्याशी को सलिहाभांठा के मतदाताओं का आशीर्वाद मिलेगा उसकी नईया पार हो जाएगी। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि ग्राम के मतदाताओं का विश्वास अनुभवी प्रभा रामप्रसाद कंवर जीत पाती हैं या एक बार फिर नए चेहरे को नेतृत्व का अवसर मिलेगा।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA में मौसम का कहर,डाल बनी काल,3 किशोरों की मौत
              KORBA में मौसम का कहर,डाल बनी काल,3 किशोरों की मौत
              30/05/2026
              KORBA:रिश्वतखोर प्रदीप मिश्रा सस्पेन्ड,कदाचार के आदी हैं,नहीं सुधर रही आदत
              30/05/2026
              KORBA:पाली CHC में ईलाज में विलम्ब पर भड़के परिजन,महिला स्टाफ व परिजन में बहस,FIR दर्ज
              30/05/2026
              अखबार वितरक संघ ने वाटर पार्क में उठाया पारिवारिक पिकनिक का आनंद
              30/05/2026
              KORBA:दीपका उपचुनाव हाईकोर्ट पहुंचा,पावर का हुआ गलत इस्तेमाल..?
              30/05/2026
              KORBA:दीपका में आज का आंदोलन स्थगित
              30/05/2026
              अपोलो में पिता की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, पुत्र ने कलेक्टर-एसपी संभाग आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
              29/05/2026
              हेम्स कॉरपोरेशन शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर करोड़ों का संगठित मजदूर घोटाला कर रहा
              29/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?